तालाबंदी करेंगे माध्यमिक शिक्षक

बांका. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक संघ भवन में बुधवार को आयोजित होनी है. सभी उच्चतर एवं उच्च विद्यालय के प्रधान, प्रभारी व अन्य शिक्षक उपस्थित होकर एक मई से निर्धारित तालाबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर प्रमुखता से विचार करेंगे. शिक्षकों का समूह जिले भर के विद्यालयों का […]

बांका. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक संघ भवन में बुधवार को आयोजित होनी है. सभी उच्चतर एवं उच्च विद्यालय के प्रधान, प्रभारी व अन्य शिक्षक उपस्थित होकर एक मई से निर्धारित तालाबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर प्रमुखता से विचार करेंगे. शिक्षकों का समूह जिले भर के विद्यालयों का भ्रमण कर सभी माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे. एक मांग वेतनमान मिलने तक शिक्षक आंदोलन पर बने रहेंगे. संघ अध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >