एसकेपी के छात्र आइआइटी मेंस में उत्तीर्ण

फोटो: 28 बांका-11: उतीर्ण छात्र शशिकांत रंजन की तसवीर बांका. एसकेपी विद्या विहार राजपुर आवासीय विद्यालय के छात्र शशिकांत रंजन ने आइआइटी की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया गांव […]

फोटो: 28 बांका-11: उतीर्ण छात्र शशिकांत रंजन की तसवीर बांका. एसकेपी विद्या विहार राजपुर आवासीय विद्यालय के छात्र शशिकांत रंजन ने आइआइटी की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया गांव निवासी शशिकांत रंजन, उमेश यादव एवं इंदू देवी का पुत्र है. प्रारंभिक कक्षा से ही वह मेहनती, शिष्ट व मेधावी रहा है. प्राचार्य मानस पाठक, शिक्षक प्रवीण कुमार प्रणव, मुकुंद मोहन झा ‘मस्त’, चंद्रशेखर सिंह व अन्य शिक्षकों ने छात्र की सफलता पर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >