नींद खुलते ही लोग पहुंचे मंदिर

बांका: सकुशल रात बीत जाने के बाद सुबह लोगों की नींद जैसे ही खुली कि मंदिर पहुंच कर आराधना करने लगे. दो दिनों से भूकंप का झटका देख कर लोग भगवान से सकुशल रहने की कामना कर रहे थे. लोगों को तीसरे दिन भी भूकंप को लेकर भय बना हुआ था, इसलिए मंदिर में बैठ […]

बांका: सकुशल रात बीत जाने के बाद सुबह लोगों की नींद जैसे ही खुली कि मंदिर पहुंच कर आराधना करने लगे. दो दिनों से भूकंप का झटका देख कर लोग भगवान से सकुशल रहने की कामना कर रहे थे. लोगों को तीसरे दिन भी भूकंप को लेकर भय बना हुआ था, इसलिए मंदिर में बैठ कर समय बिता रहे हैं लोग.
सिनेमा के दर्शकों पर भूकंप का असर नहीं
भूकंप को देखते हुए सरकार द्वारा निजी व सभी सरकारी विद्यालयों को दो दिन के लिए बंद करने निर्देश दिया गया है. इसके साथ बिहार के कई जिले में सिनेमाघर को भी बंद करने का निर्देश जारी किया है, लेकिन शहर स्थित महेंद्र सिनेमा घर में सोमवार को लोगों की भीड़ लगी रही.

इसमें पहला शो 12 बजे से दिन के 3 बजे तक लोगों की भीड़ काफी रही. वहीं दूसरे शो में भी लोगों की भीड़ देखी गयी. देर शाम तक सिनेमा देखने वाले लोगों की भीड़ हॉल के समीप लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >