बांका. भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय कार्यशाला चार मई को स्थानीय तुलसी विवाह भवन में आयोजित की गयी. बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, संगठन के प्रदेश महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री शिव नारायण जी, संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री बिंदु मिश्रा उपस्थित होंगी. इस बैठक में बांका-भागलपुर व नवगछिया के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला संपर्क प्रमुख व सह संपर्क प्रमुख, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, सांसद, पूर्व सांसद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोरचा एवं मंच के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल संपर्क प्रमुख सह संपर्क पदाधिकारी, जिला सदस्यता प्रभारी, सह सदस्यता प्रभारी, मोरचा के जिलाध्यक्ष व सहकारिता, पंचायत राज, महादलित, अतिपिछड़ा एवं मत्स्यजीवी मंच के जिलाध्यक्ष, विधानसभा समन्वयक, जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर परिषद या नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित होंगे. आशय की जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने दी.
भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला चार मई को
बांका. भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय कार्यशाला चार मई को स्थानीय तुलसी विवाह भवन में आयोजित की गयी. बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, संगठन के प्रदेश महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री शिव नारायण जी, संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री बिंदु मिश्रा उपस्थित होंगी. इस बैठक में बांका-भागलपुर व […]
