मृतकों को दी श्रद्धांजलि

बांका: भारत व नेपाल में शनिवार को आये भूकंप से मची तबाही में हजारों लोगों की मौत हो गयी. रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में बांका के कवियों व साहित्यकारों ने आपदा में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. आयोजन साहित्यकार शंकर दास के […]

बांका: भारत व नेपाल में शनिवार को आये भूकंप से मची तबाही में हजारों लोगों की मौत हो गयी. रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में बांका के कवियों व साहित्यकारों ने आपदा में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. आयोजन साहित्यकार शंकर दास के आवास पर किया गया. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए श्री दास ने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में हमलोग भारत सरकार, राज्य सरकार एवं समाज सेवियों से आग्रह करते हैं कि आपदा पीडि़तों की मदद करें. मौके पर डॉ गिरिजा शंकर मोदी, नंदकिशोर कर्ण, डॉ राम नरेश, डॉ अचल भारती, अशोक कुमार, आशीष महासागर, लक्ष्मण मंडल, सोम कृष्णा, सुनील झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >