अवैध तरीके से 36 हजार की निकासी

बौंसी. बौंसी में एटीएम से फर्जी तरीके से निकासी का मामला प्रकाश में आया है. सिमरिया विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी के एसबीआइ के खाते से एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये की निकासी हुई है. शिक्षिका के 36 हजार की निकासी हुई है. जब शिक्षिका को इस बात की जानकारी हुई, तो इसकी शिकायत […]

बौंसी. बौंसी में एटीएम से फर्जी तरीके से निकासी का मामला प्रकाश में आया है. सिमरिया विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी के एसबीआइ के खाते से एटीएम से फर्जी तरीके से रुपये की निकासी हुई है. शिक्षिका के 36 हजार की निकासी हुई है. जब शिक्षिका को इस बात की जानकारी हुई, तो इसकी शिकायत एसबीआइ के प्रबंधक से की. वहीं बैंक से जानकारी मिली की उसके एकाउंट से करीब दो लाख से अधिक की निकासी हो चुकी है. वहीं प्रबंधक राजीव कुमार दूबे ने बताया कि उक्त महिला का एटीएम को कोई दूसरा व्यक्ति उपयोग कर रहा है. शिक्षिका का कहना है कि किसी ठग ने उसका एटीएम पिन कॉर्ड हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >