दूसरे दिन भी लोगों को लगा भूकंप का झटका

-20 सैकेंड तक डोली धरतीफोटो : 26 बांका 2 : भूकंप के वक्त डोकानिया मार्केट के समीप बाहर निकले लोग प्रतिनिधि, बांकाशनिवार के बाद रविवार की दोपहर भी लोगों को भूकंप का झटका लगा. समय करीब 12 बज कर 59 मिनट पर लोगों को झटका लगा. एक दिन पूर्व से ही आये झटके से लोगों […]

-20 सैकेंड तक डोली धरतीफोटो : 26 बांका 2 : भूकंप के वक्त डोकानिया मार्केट के समीप बाहर निकले लोग प्रतिनिधि, बांकाशनिवार के बाद रविवार की दोपहर भी लोगों को भूकंप का झटका लगा. समय करीब 12 बज कर 59 मिनट पर लोगों को झटका लगा. एक दिन पूर्व से ही आये झटके से लोगों के दिलों की धड़कन ठीक भी नहीं हुई थी कि दूसरे दिन एक बार फिर भूकंप के झटके से शहरवासी दहल गये. छुट्टी के दिन होने की वजह से परिवार के लोग एक साथ थे. जैसे ही लोगों को झटके महसूस हुए की सभी अपने अपने घरों से बाहर भागे. महिला, बच्चे सभी अपने घरों से बाहर आ गये है. दो दिनों से लगातार आ रहे भूकंप के झटके से कई मिट्टी के मकान गिर गये और कई पक्के मकानों में दरार आ गयी. खबर लिखे जाने तक कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >