जिलेबिया मोड़ पुलिस ने दो बाइक से 40 लीटर शराब किया जब्त

जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के अमहरा डैम के पास जिलेबिया मोड़ पुलिस ने दो बाइक पर से 40 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया.

बेलहर. जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के अमहरा डैम के पास जिलेबिया मोड़ पुलिस ने दो बाइक पर से 40 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया. हालांकि, दोनों बाइक चालक मौके से भागने में सफल रहा. इस संबंध में पुअनि एजाज अहमद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि रात्रि गश्ती के क्रम में अमहरा डैम की ओर से आ रहे दो बाइक चालक को जब रोका गया तो दोनों अपनी-अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गया. जब बाइक के पीछे बंधे बोरा को खोला गया तो बोरे में दो-दो लीटर के 10-10 पॉलिथीन में देसी महुआ शराब पाया गया. इसके बाद दोनों बोरे में कुल 40 लीटर देसी महुआ शराब व दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया. दोनों अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >