पापहरणी सरोवर से मछली की चोरी

बौंसी : ऐतिहासिक पवित्र पापहरणी सरोवर की संरक्षित मछलियों की जाल लगा कर अज्ञात चोरों ने बड़े पैमाने पर चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की है. जब अंधेरे का फायदा उठा कर चोर मछली निकालने में कामयाब रहे. सुबह जब आसपास के दुकानदार वहां आये तो सरोवर में जाल देख कर तुरंत इसकी सूचना […]

बौंसी : ऐतिहासिक पवित्र पापहरणी सरोवर की संरक्षित मछलियों की जाल लगा कर अज्ञात चोरों ने बड़े पैमाने पर चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की है. जब अंधेरे का फायदा उठा कर चोर मछली निकालने में कामयाब रहे.

सुबह जब आसपास के दुकानदार वहां आये तो सरोवर में जाल देख कर तुरंत इसकी सूचना बौंसी थाने को दी. मोके पर पहुंची पुलिस ने जाल व उसमें फंसी मछलियों को जब्त कर रख दिया. वहीं इस घटना की जानकारी जिला पर्यटन पदाधिकारी ललित कुमार सिंह को मिलने पर उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी. कहा कि पापहरणी की मछलियों संरक्षित हैं व इसे मारना कानूनन अपराध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >