मैच हारते ही लोगों में छायी निराशा

फोटो 26 बांका 7 : टीवी देखते खेल प्रेमी बांका. वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में भारत की हार से खेल प्रेमियों का दिल टूट गया. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इंडियन टीम जो लगातार मैच जीत कर सेमी फाइनल में पहुंची थी, वह कंगारुओं के हाथ मात खा जायेगी. सेमीफाइनल […]

फोटो 26 बांका 7 : टीवी देखते खेल प्रेमी बांका. वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में भारत की हार से खेल प्रेमियों का दिल टूट गया. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इंडियन टीम जो लगातार मैच जीत कर सेमी फाइनल में पहुंची थी, वह कंगारुओं के हाथ मात खा जायेगी. सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर दिन भर टीवी स्कीन पर लोगों की निगाह लगी रही. इस मैच को देखने के लिए सुबह से ही लोग बैटरी, जेनरेटर आदि की तैयारी में जुटे थे. शहर के डोकानिया मार्केट स्थित टीवी दुकान, कपड़ा दुकान, डाक घर के समीप टीवी दुकान एवं कई होटल में लगे टीवी को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ लगी रही. मुकाबले को लेकर स्कूली बच्चे भी अपने स्कूल को छोड़ कर टीवी पर बने रहे. वहीं बिजली की आंख मिचौनी भी जारी रही, जिससे दर्शकों को मैच देखने में थोड़ी परेशानी हुई. भारत के खिलाडि़यों को लगातार आउट होते देख कर धीरे-धीरे लोग टीवी के सामने से खिसकने लगे. उधर, आस्ट्रेलिया ने मैच जीता, इधर लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >