फोटो 24 बांका 3 : झंडा से सजी दुकानें प्रतिनिधि, बांकारामनवमी को लेकर शहर की दुकानें पूजन सामग्री व झंडे से सज कर तैयार हैं. रामनवमी शनिवार को मनाया जाना है. इसके लिए मंदिरों व पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ रंगरोगन किया जा रहा है. शनिवार को ध्वजा के साथ भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की जायेगी. शहर के शिवाजी चौक, गांधी चौक, डोकानिया मार्केट, अलीगंज स्थित दुकानों पर झंडे सज गये हैं. दुकानदार विनोद कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि इस साल 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक का झंडा मार्केट में उपलब्ध है. लोग छोटे झंडे की खरीदारी अधिक कर रहे हैं. रामनवमी के अवसर पर कई स्थानों पर अखाड़ा कार्यक्रम भी किया जाता है. शहर के विजयनगर मुहल्ला स्थित शीतला मंदिर के सामने से दुर्गा मंदिर परिसर से अखाड़ा निकाला जाता है.
रामनवमी के झंडे से पटा बाजार
फोटो 24 बांका 3 : झंडा से सजी दुकानें प्रतिनिधि, बांकारामनवमी को लेकर शहर की दुकानें पूजन सामग्री व झंडे से सज कर तैयार हैं. रामनवमी शनिवार को मनाया जाना है. इसके लिए मंदिरों व पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ रंगरोगन किया जा रहा है. शनिवार को ध्वजा के साथ भगवान हनुमान की पूजा […]
