भीखनपुर में गला रेत कर युवक की हत्या

फोटो: 24 बांका: 24- मृतक की तस्वीर छेड़खानी में नामजद होने के प्रतिशोध में हुई युवक की हत्या प्रतिनिधि, बांकाअमरपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में मंगलवार को एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. नौ मार्च को गांव में एक बरात आयी हुई थी. डांस के दौरान युवतियों के साथ छेड़खानी […]

फोटो: 24 बांका: 24- मृतक की तस्वीर छेड़खानी में नामजद होने के प्रतिशोध में हुई युवक की हत्या प्रतिनिधि, बांकाअमरपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में मंगलवार को एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. नौ मार्च को गांव में एक बरात आयी हुई थी. डांस के दौरान युवतियों के साथ छेड़खानी के आरोप में गांव के ही कौशलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, निलेश सिंह, अभय सिंह एवं चिरैया लौगांय के सूरज कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि इसी प्राथमिकी के प्रतिशोध में लौगांय चिरैया निवासी सूरज कुमार ने मंगलवार की शाम को धारदार हथियार से चंदन कुमार सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी. मृत युवक प्रतिदिन शाम को मंदिर में मत्था टेकने जाता था. वहां पूर्व से घात लगा कर बैठे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. मृत युवक के साथ कन्हैया कुमार सिंह भी था, जो रिश्ते मंे उसका भतीजा है. हालांकि कन्हैया किसी तरह वहां से जान बचा कर भाग निकला. घटना के सभी फरार हैं. समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की न तो गिरफ्तारी हुई थी और न ही प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >