24 अप्रैल को मुख्यमंत्री आयेंगे रजौन

बांका. आगामी 24 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के रजौन प्रखंड पहुंच रहे हैं. इस दौरान वो रजौन प्रखंड के कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए धोरैया के विधायक मनीष कुमार ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के रजौन प्रखंड में करीब 41 करोड़ की राशि से पालिटेक्निककॉलेज […]

बांका. आगामी 24 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के रजौन प्रखंड पहुंच रहे हैं. इस दौरान वो रजौन प्रखंड के कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए धोरैया के विधायक मनीष कुमार ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के रजौन प्रखंड में करीब 41 करोड़ की राशि से पालिटेक्निककॉलेज का निर्माण हो रहा है. यह कॉलेज प्रखंड के कोतवाली में होने वाला है. इसके निर्माण कार्य के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं. वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी प्रखंड पहुंचने की हामी भर दी है. विधायक श्री कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय को 24 अप्रैल उनके द्वारा बताया गया है. अगर मुख्यमंत्री का उस दिन कोई कार्यक्रम नहीं रहेगा तो वह रजौन पहुंच सकते है. उन्होंने बताया कि अपने दौरे पर मुख्यमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा का उद्घाटन भी करेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी चार अप्रैल को मुख्यमंत्री रिमोट के द्वारा पटना से ही पुनसिया धोरैया पथ का शिलान्यास करेंगे. यह पथ 26 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >