पैक्स किसानों से खरीदे धान

बाराहाट. क्षेत्र के किसान रोज-रोज अपने पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पास अपनी फसल की खरीद को लेकर गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन संबंधित पैक्स अध्यक्ष उन्हें बाराहाट स्थित सरकारी गोदाम के भर जाने का हवाला देकर उनके फसल की खरीद से इनकार कर रहे है. ज्ञात हो कि बाराहाट स्थित मुख्यालय परिसर […]

बाराहाट. क्षेत्र के किसान रोज-रोज अपने पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पास अपनी फसल की खरीद को लेकर गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन संबंधित पैक्स अध्यक्ष उन्हें बाराहाट स्थित सरकारी गोदाम के भर जाने का हवाला देकर उनके फसल की खरीद से इनकार कर रहे है. ज्ञात हो कि बाराहाट स्थित मुख्यालय परिसर में एफसीआइ का गोदाम एक माह से अधिक समय से बंद पड़ा है. हालात के मारे किसान इनके इनकार के बाद मजबूरी में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थानीय व्यापारियों को कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं. इससे किसानों को अपनी लागत भी नहीं मिल पा रही है. इस धंधे में लोग रोजाना क्षेत्र के लौढि़या , पंजवारा, पड़घड़ी, सबलपुर, राजघाट, खड़हरा से हजारों क्विंटल धान खरीद कर रहे हैं. सरकारी तंत्र के इस दुरूपयोग से किसानों में आक्रोश है. इस संबंध में बाराहाट के बीसीओ चंदन कुमार ने बताया कि एफसीआइ के डीएम ने जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गोदाम खाली करने का भरोसा दिलाया है, जबकि इस दौरान पैक्स अध्यक्ष को अपने -अपने गोदामों में धान की खरीद कर रखने की बात कही गयी है. जिन पैक्स अध्यक्ष ने गोदाम का निर्माण नहीं कराया है. उन्हें अपने आवास परिसर में ही खरीद किये गये धान को रखने का निर्देश दिया गया है. किसानों के धान की खरीद पर कोई रोक नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >