शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

बांका. रजौन प्रखंड के बीआरसी परिसर धौनी में शनिवार को बिहार पंचायत, प्रखंड, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 को विधानसभा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि नियोजित सभी शिक्षकों के […]

बांका. रजौन प्रखंड के बीआरसी परिसर धौनी में शनिवार को बिहार पंचायत, प्रखंड, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 को विधानसभा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि नियोजित सभी शिक्षकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. समान कार्य के लिए समान वेतन होना चाहिए, जो सरकार आश्वासन देने के बावजूद नहीं दे रही है. जिलाध्यक्ष ने सभी नियोजित शिक्षकों का आह्वान करते हुए पटना में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की. मौके पर प्रखंड सचिव सुभाष सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुमीत कुमार, श्यामसुंदर ठाकुर, राकेश कुमार, विपिन बिहारी, रासबिहारी सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे. ग्रामीण पथ का उद्घाटन फोटो 21 बांका 23 : सड़क का उद्घाटन करते विधायक मनीष कुमार. बांका. रजौन प्रखंड के विष्णुपुर में करीब सात लाख की लागत से बने ग्रामीण पथ का जदयू विधायक मनीष कुमार ने उद्घाटन किया. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जदयू जिला युवाध्यक्ष मनोज सिंह, मनोज दास, बादल राव सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >