चापानल मरम्मती पर भतकुंडी वासियों ने जताया आभार

प्रभात इंपैक्ट फोटो: 20 बांका- 6 : भतकुंडी गांव में चापाकल मरम्मती पर प्रसन्नता व्यक्त करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, बांका भतकुंडी गांव के कादर टोले में पिछले डेढ़ वर्ष से खराब पड़े चापाकल के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था. ग्रामीण जल के अभाव में विद्यालय परिसर की चहारदीवारी पार कर अपनी […]

प्रभात इंपैक्ट फोटो: 20 बांका- 6 : भतकुंडी गांव में चापाकल मरम्मती पर प्रसन्नता व्यक्त करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, बांका भतकुंडी गांव के कादर टोले में पिछले डेढ़ वर्ष से खराब पड़े चापाकल के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था. ग्रामीण जल के अभाव में विद्यालय परिसर की चहारदीवारी पार कर अपनी प्यास बुझा रहे थे. प्रभात खबर द्वारा ‘दूषित जल से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास ‘ नामक खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के बाद विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट हुआ. चापाकल मरम्मती के बाद ग्रामीणों की पेयजल की समस्या से निदान मिला. ग्रामीण चुल्हाय लैया,मंटू लैया, उमेश लैया, चमरु लैया, सावित्री देवी, सुशीला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >