विद्यालय का ताला तोड़ कंप्यूटर की चोरी

शंभुगंज. इंटर स्तरीय गांधी नवल उच्च विद्यालय पीपरा भागवतचक में गुरुवार की रात विद्यालय के मुख्य गेट एवं कंप्यूटर रूम का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 11 कंप्यूटर, 1 एलसीडी, 1 सीपीयू, 3 माउस की चोरी कर ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने थाने को सूचना देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी […]

शंभुगंज. इंटर स्तरीय गांधी नवल उच्च विद्यालय पीपरा भागवतचक में गुरुवार की रात विद्यालय के मुख्य गेट एवं कंप्यूटर रूम का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 11 कंप्यूटर, 1 एलसीडी, 1 सीपीयू, 3 माउस की चोरी कर ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने थाने को सूचना देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रधानाध्यापक की सूचना पर ग्रामीण सुरेश शर्मा ने विद्यालय पहुंच कर जांच की एवं इन्होंने बताया कि विद्यालय का चौकीदार गैना लाल यादव रात में विद्यालय में था तब भी चोरी हो गयी. इसकी जांच की जा रही है. जानकारी हो कि इसके पूर्व भी क्षेत्र के कई उच्च विद्यालय से कंप्यूटर की चोरी हुई है, लेकिन आज तक कोई भी कंप्यूटर नहीं मिला है. जिस कारण विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई ठप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >