धोरैया प्रखंड प्रमुख ने दिया इस्तीफा

फोटो : 19 बांका 29 : एसडीओ को इस्तीफा सौंपतीं प्रखंड प्रमुख राधा देवी. बांका/धोरैया. धोरैया प्रखंड प्रमुख ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. एसडीओ शिव कुमार पंडित ने बताया कि प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने सहयोगी के साथ अनुमंडल कार्यालय में इस्तीफा सौंपा. पूर्व प्रखंड प्रमुख अन्नु आर्या के उम्र संबंधित विवाद के कारण […]

फोटो : 19 बांका 29 : एसडीओ को इस्तीफा सौंपतीं प्रखंड प्रमुख राधा देवी. बांका/धोरैया. धोरैया प्रखंड प्रमुख ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. एसडीओ शिव कुमार पंडित ने बताया कि प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने सहयोगी के साथ अनुमंडल कार्यालय में इस्तीफा सौंपा. पूर्व प्रखंड प्रमुख अन्नु आर्या के उम्र संबंधित विवाद के कारण हाइकोर्ट के द्वारा उन्हें पदच्युत कर दिया गया था. इस कारण प्रखंड प्रमुख के पद पर राधा देवी का निर्विरोध चयन हुआ था. इधर गत दिनों उपचुनाव में अन्नु आर्या के सैनचक पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर दोबारा निर्वाचित होने से उनके फिर से प्रमुख बनने के कयास लगाये जा रहे थे. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि इनके प्रमुख बनने की वजह से निवर्तमान प्रमुख को अपनी कुरसी छोड़नी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >