जयपुर. ओपी क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के चिडि़यामोड़ में नीड्स संस्था द्वारा गुरुवार को स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों को शौचालय निर्माण कर अनुदान का लाभ उठाने हेतु ट्रेनिंग दिया गया. इसमें साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इस मौके पर नीड्स संस्था कर्मी विनीत कुमार, प्रियरंजन सरोज, ग्रामीण मिटठू यादव, यामदेव यादव, राजेश यादव पूर्व सरपंच हरिया राय उपस्थित थे. बराती में मारपीट, एक जख्मी जयपुर. ओपी क्षेत्र के मकुंदा गांव में बुधवार को बराती के दौरान दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें सीताराम मरांडी बूरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी की पत्नी टालमय मुर्मू ने छोटे लाल मरांडी के खिलाफ ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटे लाल को गिरफ्तार कर गुरुवार को बांका जेल भेज दिया. जीरो बैलेंस पर छात्रों का खुलेगा खाताजयपुर. ओपी क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय जयपुर में स्टेट बैंक देवघर के सौजन्य से विद्यालय के 1 से 18 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं को बैंक से जोड़ने हेतु विशेष कार्यक्रम चलाया गया. इसमें सभी को बताया किया गया वर्ष 1 से 10 के छात्रों को पहला कदम एवं वर्ष 11 से 18 तक के छात्रों को पहली उड़ान कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा. इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता के तहत यह कार्यक्रम चलाया गया है. यह खाता जीरो बैलेंस पर गांव-गांव जाकर खोला जायेगा. इस मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रभारी कमरूद्दीन तथा विनय कुमार सहित अन्य छात्र उपस्थित थे.
शौचालय निर्माण कर उठायें लाभ
जयपुर. ओपी क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के चिडि़यामोड़ में नीड्स संस्था द्वारा गुरुवार को स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों को शौचालय निर्माण कर अनुदान का लाभ उठाने हेतु ट्रेनिंग दिया गया. इसमें साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इस मौके पर नीड्स संस्था कर्मी विनीत कुमार, प्रियरंजन सरोज, ग्रामीण मिटठू यादव, यामदेव यादव, राजेश […]
