शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत रूदपै गांव में बुधवार की रात गांव के कपिल पासवान के वासानुमा घर से चोरों ने दो बक्सा चुरा लिया. बक्सा को घर से बाहर ले जाकर उसमें रखे 10 हजार रुपये नगद एवं हजारों मूल्य के जेवरात व कपड़े की चोरी कर ली. पीडि़त जब सुबह जगे तो घर के बाहर बक्सा फेंका देखा और बक्सा तोड़ कर सभी समान चुरा लिया था. इसी गांव के रंजीत तिवारी के घर से भी बुधवार की रात चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर घर घुसने चाहा, लेकिन घर के लोगों के जग जाने से चोर भाग गये. दोनों पीडि़तों ने थाना में सूचना दी है. छत्रहार पंचायत में पैक्स चुनाव आज शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के मात्र एक पैक्स छत्रहार पंचायत में आज चुनाव होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. चुनाव कराने हेतु आये पोलिंग पार्टिंग को बूथ पर भेज दिया गया है. छत्रहार पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार एवं महिला सामान्य सीट के लिए 6 उम्मीदवार है. इसमें कांटे की टक्कर है. जानकारी हो कि झखरा पंचायत में भी पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य का चुनाव होना था, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 20 मार्च को छत्रहार में होने वाले पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को लगाया गया है. चुनाव के बाद 21 मार्च को मतगणना किया जायेगा.
चोरों ने घर से चुराये हजारों के समान
शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत रूदपै गांव में बुधवार की रात गांव के कपिल पासवान के वासानुमा घर से चोरों ने दो बक्सा चुरा लिया. बक्सा को घर से बाहर ले जाकर उसमें रखे 10 हजार रुपये नगद एवं हजारों मूल्य के जेवरात व कपड़े की चोरी कर ली. पीडि़त जब सुबह जगे […]
