प्रेम लगन में दिखेंगे गौरव राजा

बांका : भोजपुरी व अंगिका भाषा में करीब दो सौ गाना गा चुके गौरव राजा जल्द ही अंगिका भाषा में बन रही फिल्म प्रेम लगन में नजर आयेंगे. यह बात उन्होंने प्रभात खबर की खास बातचीत में बतायी. उन्होंने इन दिनों दर्शकों के मन को टटोलते हुए क्षेत्र में अपने को प्रेम लगन में मगन […]

बांका : भोजपुरी अंगिका भाषा में करीब दो सौ गाना गा चुके गौरव राजा जल्द ही अंगिका भाषा में बन रही फिल्म प्रेम लगन में नजर आयेंगे. यह बात उन्होंने प्रभात खबर की खास बातचीत में बतायी. उन्होंने इन दिनों दर्शकों के मन को टटोलते हुए क्षेत्र में अपने को प्रेम लगन में मगन होने की बात बतायी. गौरव राजा ने कहा कि फिलहाल जिले के रमणीक स्थलों में अलबम की शूटिंग चल रही है.

यहां के मनोरम दृश्य को शूटिंग के लिए उन्होंने अनुकूल बताते हुए कहा कि दूर्गापूजा के अवसर पर महिमा तेलडीहा महरानी की अलबम भी निकाली जायेगी, जिसमें शहर के विजय नगर की 12 वर्षीय मोना यादव ने भी कई गीत गाये हैं. विश्व प्रसिद्ध मंदार गिरी पर भी जल्द से जल्द अलबम शूटिंग होने की भी बात कही.

बताते चलें कि सबों के दिल पर राज करने वाले बांका के गौरव खेसर क्षेत्र के पिपरा गांव के वासी हैं. उन्होंने बड़े भाई गौतम कुमार यादव के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि शुरुआती दिनों में मुझे उनसे भरपूर सहयोग मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >