बांका: एसपी कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जनता दरबार में लगभग 80 फरियादी पहुंचे. अधिकतर मामले दहेज प्रताड़ना, वारंटी की गिरफ्तारी, डायन कह कर मारपीट करने, घरेलू विवाद सहित अन्य से जुड़े थे. रजाैन प्रखंड क्षेत्र के सुजालकोरामा निवासी अनिता देवी ने खेत में लगे सरसों फसल लूट लिये लिये जाने का आरोप आजमतुल्ला निवासी अशोक यादव एवं रूबी देवी पर लगाते हुए इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
इसी प्रखंड की गुंजन देवी ने पति को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी. रजाैन थाना क्षेत्र के हरना बुजुर्ग निवासी शिकायतकर्ता ने पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का आरोप गांव के ही छह लोगों पर लगाते हुए आवेदन देकर पुत्री को सकुशल बरामद करने की मांग की. एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने सभी आवेदन को फरियादियों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया. मौके मुख्यालय डीएसपी पीएन उपाध्याय उपस्थित थे.
