सभी का नाम नियमावली में आवें : जिलाधिकारी

फोटो : 12 बांका 27 एवं 28 : जिलाधिकारी एवं राजनीतिक दल के लोग प्रतिनिधि, बांका राष्ट्रीय निर्वाचक परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी साकेत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. डीएम ने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित करने का […]

फोटो : 12 बांका 27 एवं 28 : जिलाधिकारी एवं राजनीतिक दल के लोग प्रतिनिधि, बांका राष्ट्रीय निर्वाचक परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी साकेत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. डीएम ने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. इसका पर्यवेक्षण जिला, राज्य एवं आयोग से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक द्वारा किया जायेगा. उन्होंने शिविर में निर्वाचन सूची उपलब्ध कराने, मोबाइल, इमेल एवं आधार संख्या को संग्रहीत करने एवं साथ ही केंद्र में आयोजित शिविर में प्रपत्र 6,7 एवं 8 की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार ससमय किया जा सके. मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, एसडीओ शिव कुमार पंडित, डीपी शाही, जद यू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लोजपा जिला प्रवक्ता विपिन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री जय शंकर चौधरी, रालोसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >