परीक्षा के दौरान शहर हुआ जाम

बांका. इंटर परीक्षा के दौरान बुधवार को बाजार में जाम लग गया, जिससे परीक्षार्थी से लेकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यह जाम शहर के शास्त्री चौक से लेकर शिवाजी चौक तक लगी रहीं . मिली जानकारी के अनुसार यह जाम मुख्य रूप से शास्त्री चौक के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण कार्य […]

बांका. इंटर परीक्षा के दौरान बुधवार को बाजार में जाम लग गया, जिससे परीक्षार्थी से लेकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यह जाम शहर के शास्त्री चौक से लेकर शिवाजी चौक तक लगी रहीं . मिली जानकारी के अनुसार यह जाम मुख्य रूप से शास्त्री चौक के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण कार्य होने के कारण लगी. जो देखते -देखते वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी जानकारी किसी ने टाउन थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह दल बल के साथ चौक पर पहुंच कर जाम को हटाया. वहीं स्थानीय लोग पंकज कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने जाम को हटाने में काफी प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >