अपहरण मामले में थानाध्यक्ष नहीं कर रहे कार्रवाई

शंभुगंज:थाना क्षेत्र के रामचुआ पंचायत अंतर्गत अम्बा गोयड़ा गांव के पंचानंद यादव ने अपनी पत्नी के अपहरण किये जाने की बाबत पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आवेदन दिया गया. पंचानंद यादव ने कहा है कि दिसंबर 2014 में वह अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ मां तिलडीहा दुर्गा मंदिर पूजा-अर्चना करने गया था. पूजा […]

शंभुगंज:थाना क्षेत्र के रामचुआ पंचायत अंतर्गत अम्बा गोयड़ा गांव के पंचानंद यादव ने अपनी पत्नी के अपहरण किये जाने की बाबत पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आवेदन दिया गया. पंचानंद यादव ने कहा है कि दिसंबर 2014 में वह अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ मां तिलडीहा दुर्गा मंदिर पूजा-अर्चना करने गया था. पूजा करने के बाद तारापुर बाजार कुछ समान की खरीदारी करने गये, इसी बीच उन्हें शौच लगी व वह नदी किनारे गये.

वहां से लौटे तो पत्नी संगीता देवी अपने बच्चे के साथ गायब थी. कहा है कि जब वह शौच के लिए जा रहे थे तो उनकी पत्नी के बगल में सुलतानपुर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी मिथलेश यादव, पिता स्व माधो यादव खड़ा था व सुभाष यादव, नवीन यादव, पप्पू यादव भी आसपास ही घूम रहा था.

कहा है कि उनकी पत्नी को प्रलोभन देकर उनका अपहरण कर लिया गया है और कहीं छुपा कर रखा गया है. बताया कि उनकी पत्नी के पास एटीएम कार्ड था, जिससे 30 हजार रुपया भी निकाल लिया गया है. अपनी पत्नी की खोजबीन सगे संबंधी में किया गया तथा पंचायत के सरपंच को आवेदन दिया गया था. सरपंच द्वारा आवेदन को शंभुगंज थाने में दिया गया है, लेकिन थाने में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आवेदनकर्ता शंभुगंज थाना का वासी है, लेकिन घटना स्थल तारापुर थाना है जो मुंगेर जिला में पड़ता है, उन्हें तारापुर में प्राथमिकी दर्ज कराना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >