* फलों के मिठास में घुल रही महंगाई की कड़वाहट
बांका : सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर फलों की दुकानों में काफी भीड़ पहुंच रही है.ग्राहक फलों की खरीदारी करने के लिए एक दिन पहले ही बाजार पहुंचते हैं. सावन और ईद को लेकर फलों के भाव पर महंगाई की कड़वाहट घुल गयी है. सावन की सोमवारी में उपवास तथा साथ ही रमजान में रोजेदारों के लिए फल का महत्व बढ़ ही गया है.
दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार मंहगाई के कारण ग्राहक कम मात्र में फल की खरीदारी कर रहे हैं. फलों का दाम बढ़ने को लेकर कारण बताते हुए दुकानदार ने कहा कि सावन को लेकर बाहर के बाजार में महंगे रेट में फल खरीदना पड़ रहा है. इसको लेकर फल के कीमत में बढ़ोतरी आ गयी है
