शंभुगंज प्रखंड प्रमुख पदच्युत

* विरोध में पड़े 13 मत, सुरक्षा चाक–चौबंद शंभुगंज : प्रखंड सभागार में मंगलवार को उप प्रमुख अलिया बेगम की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह के प्रति अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा मतदान किया गया. 13 सदस्यों द्वारा प्रमुख के विरोध में […]

* विरोध में पड़े 13 मत, सुरक्षा चाकचौबंद

शंभुगंज : प्रखंड सभागार में मंगलवार को उप प्रमुख अलिया बेगम की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह के प्रति अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा मतदान किया गया. 13 सदस्यों द्वारा प्रमुख के विरोध में मतदान किया गया.
वहीं
प्रमुख सहित 10 सदस्यों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया. प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 22 है जिसमें 13 सदस्य द्वारा प्रमुख के विरोध में मतदान कर प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह को पदच्युत कर दिया गया. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एनइपी निदेशक रघुनंदन झा एवं बीडीओ सुरेंद्र प्रसाद द्वारा अपनी देखरेख में मतदान कराया गया.

शांति व्यवस्था के लिए प्रखंड मुख्यालय से पांच सौ गज दूरी तक 144 धारा लगाया गया था. जब इस संबंध में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह सहित दस सदस्यों से जानकारी ली गयी, तो उनका कहना हुआ कि आज का मतदान असंवैधानिक रूप से किया गया क्योंकि प्रखंड प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव का पत्र बीडीओ को सदस्यों द्वारा आठ जुलाई को दिया गया था.

बीडीओ द्वारा प्रखंड प्रमुख को 12 जुलाई को दिया गया तथा 16 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव कर ही मतदान की तिथि 23 जुलाई को रख दिया गया, जबकि पंचायती राज्य नियमावली के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रमुख को देने के बाद एक सप्ताह के बाद मतदान की तिथि घोषित करना चाहिए, लेकिन बीडीओ द्वारा विरोधी सदस्यों के मेलजोल में आकर असंवैधानिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव के मतदान की तिथि की घोषणा कर दी गयी.

प्रखंड प्रमुख ने बताया कि सदस्यों द्वारा जो आरोप लगाया गया है सभी गलत है. सभी पंचायतों में जरूरत के अनुसार राशि का वितरण किया गया है. इस मौके पर एसडीएम शिव कुमार पंडित, एसडीपीओ अजय कुमार, सीओ रमन जी प्रसाद, पुलिस इंसपेक्टर अनिल नाथ चोपड़ा, थानाध्यक्ष वकील मांझी, फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, एसआइ संतोष कुमार, सीडीपीओ सुनीता कुमारी आदि मौजूद थीं. वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर बाजार तक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के मतदान को लेकर मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी एवं जिला से आये पुलिस बल प्रखंड परिसर से बाजार तक जगहजगह तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >