लोजपा नेता ने किया गांवों का दौरा

धोरैया. लोजपा दलित सेना के जिलाध्यक्ष विजय पासवान ने कार्यकर्ताओं संग रविवार को दर्जनों गांवों का दौरा किया. वह जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुये. लोजपा नेता ने प्रखंड के हिरंबी, चलना, बरबन्ना, कदमा, अैठा, बेलडीहा, पूरैनियां, भगलपुरा, परसा व बनियांचक आदि गांवों का भ्रमण किया. उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील की. लोजपा नेता ने बताया […]

धोरैया. लोजपा दलित सेना के जिलाध्यक्ष विजय पासवान ने कार्यकर्ताओं संग रविवार को दर्जनों गांवों का दौरा किया. वह जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुये. लोजपा नेता ने प्रखंड के हिरंबी, चलना, बरबन्ना, कदमा, अैठा, बेलडीहा, पूरैनियां, भगलपुरा, परसा व बनियांचक आदि गांवों का भ्रमण किया. उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील की. लोजपा नेता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का यह दौरा जारी रहेगा. सदस्यता अभियान को गति देने के साथ-साथ फरवरी में धोरैया में लोजपा के युवा नेता सांसद चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है. मौके पर ब्रह्मदेव पासवान, नंदलाल राय, रामचरित्र किस्कु, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश पासवान, मीरा कुमारी रजक, किरण देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >