कालाबाजारी का एक ट्रैक्टर खाद जब्त

पंजवारा. शनिवार की देर रात पंजवारा पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ले जा रहे एक ट्रैक्टर खाद को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह से क्षेत्र के किसान पंजवारा के विभिन्न खाद दुकानों पर खाद की खरीद के लिए जब पहुंचे तो दुकानदार ने किसानों से मनमाने कीमत वसूली, जिसकी शिकायत किसानों […]

पंजवारा. शनिवार की देर रात पंजवारा पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ले जा रहे एक ट्रैक्टर खाद को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह से क्षेत्र के किसान पंजवारा के विभिन्न खाद दुकानों पर खाद की खरीद के लिए जब पहुंचे तो दुकानदार ने किसानों से मनमाने कीमत वसूली, जिसकी शिकायत किसानों ने बीडीओ से की. बीडीओ ने पंजवारा बाजार पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही सभी दुकानदारों को चेतावनी दी.

इस दौरान आक्रोशित किसानों ने बजरंगबली चौंक पर पंजवारा – बाराहाट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. इस दौरान अधिकारियों के इस आश्वासन पर जाम टूटा था कि संबंधित खाद दुकानदार अगले दिन उचित दर पर पुलिस की देख-रेख में खाद बिक्री करेंगे, लेकिन देर शाम मौका पाकर पंजवारा स्थिति सिंह फर्टिलाइजर के मालिक ने चोरी छिपे एक ट्रैक्टर खाद कालाबाजारी की नियत से बेचने का प्रयास किया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पंजवारा थाना में बीडीओ इरफान अकबर, बीएओ राजीव कुमार जीरापु ने खाद मालिक व ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >