फाइनल मैच में तेलिया को हराया

अमरपुर. क्षेत्र के भरको क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे फाइनल मैच में पवई ने तेलिया को पांच विकेट से पराजित कर इस मैच पर कब्जा जमा लिया. वाई एम सी सी कल्ब भरको के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में शनिवार को तैलिया की टीम ने टॉस जीत क र पहले बल्लेबाजी करते हुए […]

अमरपुर. क्षेत्र के भरको क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे फाइनल मैच में पवई ने तेलिया को पांच विकेट से पराजित कर इस मैच पर कब्जा जमा लिया. वाई एम सी सी कल्ब भरको के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में शनिवार को तैलिया की टीम ने टॉस जीत क र पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों पर सिमट गयी. जवाब में खेलने उतरी पवई की टीम ने मात्र 15. 4 बॉल में 85 रन बनाकर पांच विकेट से मैच पर अपना कब्जा जमा लिया लिया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सिरीज संतोष को दिया गया. इस मैच में पारितोषिक का वितरण जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने किया. इस मौके पर मुखिया नवल किशन चौधरी, जिप आशिष कुमार उर्फ नीलु चौधरी, पंसस ज्ञानदेव विंद, सरपंच शशिभूषण मंडल, खेल के आयोजक संजीव कुमार यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >