खलिहान लगाने के सवाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट

दोनों पक्षों के लोग हुये जख्मी, प्राथमिकीधोरैया. थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के तिलवारी गांव में खलिहान लगाने के सवाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. इस बाबत प्रथम पक्ष के […]

दोनों पक्षों के लोग हुये जख्मी, प्राथमिकीधोरैया. थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के तिलवारी गांव में खलिहान लगाने के सवाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. इस बाबत प्रथम पक्ष के सूचक तिलवारी निवासी मो मंसूर ने गांव के ही मो जकीर, मो लखन सहित चार तथा द्वितीय पक्ष के सूचक चुन्नी खातून पति शेख योगी ने मो मंसूर, मो नजीर, मो निसार, मो शरीफ सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों तरफ से एक दूसरे के विरुद्ध चांदी का चैन छीन लेने का भी आरोप मारपीट करते हुए लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >