प्रधान सचिव से कीजांच की मांग प्रतिनिधि, बांका शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत वर्ष 2008 के शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत सोनडीहा निवासी अनिल कुमार ने प्रधान सचिव शिक्षा विभाग, बिहार पटना से की है. आवेदन में कहा गया है कि नियोजन में मूल आवेदकों को दरकिनार कर दिया गया है साथ ही प्राप्तांक एवं प्रशिक्षित जाली प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गयी है. जारी मेधा सूची में विभाग व नियोजन प्राधिकार के रिश्तेदार का नाम शामिल है. इस नियोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख की मिली भगत से कार्य को अंजाम दिया गया है. प्रखंड क्षेत्र के मिरजापुर, बेलारी, पौकड़ी एवं झखरा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा नियोजन के समय जाली प्रमाण पत्र जमा कर अपना पदस्थापन करा लिया. इसकी निष्पक्ष जांच करायी जाये तो इससे परदा उठ सकता है. श्री कुमार ने इस कार्य में शामिल दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की है. इसकी शिकायत पर प्रधान सचिव ने इसकी जांच के आदेश दिये है. इस संबंध में अनिल कुमार से संपर्क साधने पर बताया कि नवंबर 2014 में इस मामले की शिकायत डीएम साकेत कुमार एवं शिक्षा विभाग प्रधान सचिव पटना से की गयी थी, लेकिन अबतक इस पर कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है.क्या कहते है डीइओ इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार से पूछे जाने पर बताया कि इस तरह के मामले का आवेदन अभी तक मेरे पास नहीं पहुंचा है. जिलाधिकारी से आवेदन प्राप्त होते ही जांच कर फर्जी शिक्षकों पर नकेल कसी जायेगी.
शिक्षक नियुक्ति को बताया ुफरजी
प्रधान सचिव से कीजांच की मांग प्रतिनिधि, बांका शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत वर्ष 2008 के शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत सोनडीहा निवासी अनिल कुमार ने प्रधान सचिव शिक्षा विभाग, बिहार पटना से की है. आवेदन में कहा गया है कि नियोजन में मूल आवेदकों को दरकिनार कर दिया गया है साथ ही प्राप्तांक एवं प्रशिक्षित […]
