पोशाक राशि नहीं मिलने से छात्रों ने किया गांधी चौक जाम

बांका. पोशाक राशि नहीं मिलने से सोमवार को उग्र छात्रों ने स्थानीय गांधी चौक को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार स्थानीय आरएमके इंटर स्तरीय विद्यालय के छात्र सोमवार की सुबह गांधी चौक को जाम कर योजना की राशि की मांग करने लगे. इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सूर्य नाथ सिंह और सीओ कामनी कुमारी ने […]

बांका. पोशाक राशि नहीं मिलने से सोमवार को उग्र छात्रों ने स्थानीय गांधी चौक को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार स्थानीय आरएमके इंटर स्तरीय विद्यालय के छात्र सोमवार की सुबह गांधी चौक को जाम कर योजना की राशि की मांग करने लगे. इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सूर्य नाथ सिंह और सीओ कामनी कुमारी ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को आश्वासन दिया इसके बाद छात्रों ने अपना जाम हटाया. छात्रों का कहना था कि उनकी हाजरी 70 प्रतिशत से ज्यादा है फिर भी उनको योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है. वहीं विद्यालय प्रशासन का कहना है कि अब तक बैंक के द्वारा राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है जिस कारण अब तक योजना की राशि का वितरण नहीं हो पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >