शराब के साथ सात, तो पीने के आरोप में 21 गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है

बांका. उत्पाद टीम ने शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौंसी थाना अंतर्गत भलजोर चेक पोस्ट बोलोरो पिकअप वाहन से 225 लीटरशराब के साथ हंसडीहा लकड़बांक निवासी बबलू कुमार महतो व आनंद मंडल को गिरफ्तार किया गया. जबकि कटोरिया थाना अंतर्गत कलौथर गांव के समीप से 10 लीटर शराब के साथ नयाडीह गांव निवासी बुद्धिराम मुर्मू, रजौन थाना अंतर्गत पुनसिया रेलवे हॉल्ट के समीप से रजौन चकसपिया निवासी विपिन दास को10 लीटर शराब, अमरपुर थाना अंतर्गत फतेहपुर के समीप से 04 लीटर शराब के साथ नक्सोसा निवासी उमेश यादव व मंदार हिल रेलवे स्टेशन के समीप से 01.680 लीटर शराब के साथ बौंसी बाबुडीह निवासी उगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं बांका थाना अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड के समीप एक बाइक से 05.235 लीटर शराब जब्त की गयी. इसके अलावे रजौन थाना अंतर्गत पुनसिया के समीप 04 लीटर शराब के साथ अभियुक्त पुनसिया निवासी उद्धव दास को गिरफ्तार किया गया. उधर, शराब सेवन के आरोप में 21 व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >