किसानों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

बेलहर : सिंचाई विभाग ने प्रखंड के बदुआ जलाशय से विस्थापित पुनर्वास रैयतों की जमीन का लगान तीन रुपये से बढ़ा कर एक हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया है. किसानों ने पुनर्वासित जमीन को स्थायी रूप से बंदोबस्त करने की मांग की. साथ ही सिंचाई प्रमंडल बिज्जीखरबा कार्यालय के समक्ष बुधवार को सैकड़ों किसानों […]

बेलहर : सिंचाई विभाग ने प्रखंड के बदुआ जलाशय से विस्थापित पुनर्वास रैयतों की जमीन का लगान तीन रुपये से बढ़ा कर एक हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया है. किसानों ने पुनर्वासित जमीन को स्थायी रूप से बंदोबस्त करने की मांग की. साथ ही सिंचाई प्रमंडल बिज्जीखरबा कार्यालय के समक्ष बुधवार को सैकड़ों किसानों ने धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज यादव ने की.

धरना पर बैठे किसान इसराइल अंसारी, उपेंद्र यादव, रविंद्र मुर्मू, सोने लाल हेम्ब्रम, राजाराम शास्त्री, बाबू लाल टुड्डू, प्रकाश खैरा, गुजरा खैरा, विमल मुर्मू, शंकर मुर्मू, सुखू हेम्ब्रम, कार्तिक यादव, मंगरू हेम्ब्रम आदि ने बताया कि जब बहुआ जलाशय निर्माण के वक्त हमारी उपजाऊ जमीन लेकर हमलोगों को पथरीली जमीन पर बसा दिया गया. पुनर्वासित जमीन को दबंग हड़पने की कोशिश कर रहे है.

किसानों ने कहा कि मेहनत से जिस जमीन को उपजाऊ बनाये है उसे सिंचाई विभाग वन विभाग को वापस करने को कह रहे है. किसानों ने अपनी मांगों की सूची सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को सौंपा है. मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी तक पहुंचा दी गयी है. निर्देश आने पर किसानों को बता दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि लगान की रकम एका- एक नहीं बढ़ायी गयी, सरकारी नियम के तहत बढ़ाया जाता है. वंदोबस्त जमीन जो वन विभाग से लिया गया था, उसे वापस करने की बात विभाग द्वारा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >