बंदी के दौरान भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं में झड़प

अमरपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए जगह जगह रोड जाम किया जा रहा था. वहीं जदयू कार्यकर्ता द्वारा बंदी को असफल बनाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे थ़े इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोला चौक पर बेंच व बांस लगा कर पूर्णरूप से सड़क जाम कर […]

अमरपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए जगह जगह रोड जाम किया जा रहा था. वहीं जदयू कार्यकर्ता द्वारा बंदी को असफल बनाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे थ़े

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोला चौक पर बेंच व बांस लगा कर पूर्णरूप से सड़क जाम कर कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय बंद कराने के लिए चले गए़ जदयू कार्यकर्ताओं ने मौके की नजाकत को भांपते हुए व कमजोर कार्यकर्ता देख सड़क पर रखा बांस बल्ला व बेंच हटा दिया. और सड़क पर खड़ी गाड़ियों की आवाजाही आरंभ कर दी.

साथ ही बंद दुकानदारों के दुकान खोलवाने लग़े इस बात की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलते ही सभी कार्यकर्ता गोला चौक पर आकर पुन: सड़क मार्ग को अवरूद्घ कर दिया. थोड़ी देर बाद जदयू नेता पंकज दास छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गोला चौक पर आते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया. दोनों के बीच झड़प होने लगी.

दोनों के बीच नोक झोंक होता देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को अनुशासित पार्टी बताते हुए जदयू कार्यकर्ताओं पर आरोपों की झड़ी लगाने लग़े मामला आगे बढता देख जदयू के नेता वहां से चलते बऩे कहा गया कि जदयू के कुछ कार्यकर्ता गलत मानसिकता के चलते ऐसी हरकत कर रहे थे, जो लोकतंत्र के लिए ओछी राजनीति की पहचान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >