बांका में चांदन जलाशय पर बनेगा एक और हाइटेक आइबी

बौंसी (बांका) : सीएम नीतीश ने कहा कि वर्षों से चांदन जलाशय की जमी गाद को सिंचाई विभाग की ओर से हटाया जायेगा. इसके लिए सीएम ने चीफ सेक्रेटरी, प्रधान सचिव, जल संसाधन के सचिव सहित विभाग के अन्य पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये हैं. सीएम ने कहा कि यहां एक और नया आइबी […]

बौंसी (बांका) : सीएम नीतीश ने कहा कि वर्षों से चांदन जलाशय की जमी गाद को सिंचाई विभाग की ओर से हटाया जायेगा. इसके लिए सीएम ने चीफ सेक्रेटरी, प्रधान सचिव, जल संसाधन के सचिव सहित विभाग के अन्य पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये हैं.

सीएम ने कहा कि यहां एक और नया आइबी भवन बनाया जायेगा़ इसके पहले सीएम ने करीब ढाई करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किये गये निरीक्षण भवन का उद्घाटन किया. सीएम निरीक्षण भवन के उपरी छत पर चढ़कर चांदन जलाशय का मुआयना किया.
इस दौरान डीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से जलाशय के बारे में जानकारी ली. इस दौरान सीएम ने 57 करोड़ 32 लाख 55 हजार की लागत से बने चांदन जलाशय पुर्नस्थापन कार्य सुखनिया बीयर, डकाय बीयर व जलाशय के निरीक्षण भवन का उद्घाटन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >