बांका : ईईएसएल के द्वारा अब तक शहर में काम नहीं किये जाने पर खेद प्रकट करते हुए बोर्ड़ ने विभागीय पत्राचार व एजेंसी को पत्राचार कर अंतिम स्मार पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया. कहा गया कि दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ईईएसएल के द्वारा अब तक एलईडी बल्ब लगाये जाने को लेकर सर्वे तक नहीं किया गया है. जबकि ईईएसएल को काम करने के लिए कई बाद पत्र भेजा जा चुका है.
ईईएसएल के काम नहीं शुरू किये जाने पर बोर्ड भेजेगा अंतिम स्मार पत्र

ईईएसएल के काम नहीं शुरू किये जाने पर बोर्ड भेजेगा अंतिम स्मार पत्र
Copied link
बांका : ईईएसएल के द्वारा अब तक शहर में काम नहीं किये जाने पर खेद प्रकट करते हुए बोर्ड़ ने विभागीय पत्राचार व एजेंसी को पत्राचार कर अंतिम स्मार पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया. कहा गया कि दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ईईएसएल के द्वारा अब तक एलईडी बल्ब […]
जिसका संतोषप्रद उत्र तक एजेंसी के द्वारा नहीं दिया गया है. यह चिंताजनक व खेद का विषय है. बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि एजेंसी को अंतिम समार पत्र भेजा जाए. इसके बाद भी अगर काम शुरू नहीं होता है तो एजेंसी को कार्यमुक्त करने को लेकर अग्रेतर कार्रवाई किये जाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर उप मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीन, पार्षद सीता देवी, दीपा आनंद, श्याम मंडल, नूर आलम उर्फ टिपू, मरजान कौसर, रंजीत पासवान, आरशी प्रवीण उर्फ लवली नवाब, किरण देवी, आभा झा, फरीदा खातुन, अनुज वर्मा उर्फ सोनू, सुमत कुमार सुमन, मीना देवी सहित अन्य मौजूद थे.