चिकित्सा प्रभारी ने दिया प्रशिक्षण

कटोरिया/जयपुर : आगामी 15 सितंबर से शुरू हो रहे छह दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता को लेकर जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें क्षेत्रीय टीकाकर्मियों एवं सुपरवाइजरों को रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया. पल्स पोलियो उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जयपुर क्षेत्र के […]

कटोरिया/जयपुर : आगामी 15 सितंबर से शुरू हो रहे छह दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की सफलता को लेकर जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें क्षेत्रीय टीकाकर्मियों एवं सुपरवाइजरों को रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया. पल्स पोलियो उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जयपुर क्षेत्र के सभी बूथ एवं पोलियो कार्यकर्ताओं (आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता व ग्रामीण) ने भाग लिया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने बताया कि छह दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत प्रखंड के लगभग 34 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इसके लिये लगभग दो सौ टीकाकर्मी एवं 29 सुपरवाइजरों को लगाया जायेगा.
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित टीकाकर्मियों व सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे. अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ योगेंद्र प्रसाद मंडल प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग करने एवं अन्य कार्यक्रम जैसे एनीमिया मुक्त भारत, शत-प्रतिशत टीकाकरण के विषय में भी बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को बताया.
साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम के विषय में भी चर्चा की. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक भारत भूषण चौधरी, यूनिसेफ प्रतिनिधि प्रभाष कुमार, डब्ल्यूएचओ के मोनिटर संजीव कुमार, एएनएम बेरोनिका मुर्मू, सेविका बिंदु बाला, सुपरवाइजर शिवनारायण यादव, दिवाकर यादव, कर्मी जोधन यादव, आशा कार्यकर्ता सादमुनि बेसरा, कल्याणी देवी, अनिता कुमारी, देवंती कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >