मूसलधार बारिश से बिचड़ा में आयी जान

बांका : श्रावणी मेला की पहली बारिश से माहौल में ठंडक भर गया है. सोमवार को हुयी झमाझम बारिश से धान बिचड़ा में भी जान लौटने की भरपूर संभावना है. यही नहीं धान रोपाई में भी गति पकड़ने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद से बारिश शुरु हुयी जो शाम के बाद भी […]

बांका : श्रावणी मेला की पहली बारिश से माहौल में ठंडक भर गया है. सोमवार को हुयी झमाझम बारिश से धान बिचड़ा में भी जान लौटने की भरपूर संभावना है. यही नहीं धान रोपाई में भी गति पकड़ने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद से बारिश शुरु हुयी जो शाम के बाद भी जारी रही.

जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई से बारिश नहीं हुयी थी. करीब सप्ताह भर बाद जबरदस्त बारिश हुयी है. संभावना है कि बारिश एक-दो दिन तक होगी. एक सप्ताह तक बारिश नहीं होने की वजह से धूप में बिचड़ा मर रहा था. किसानों को एक सिंचाई की दरकार थी, जो सोमवार को पूरा हो गया.
वहीं मुसलाधार बारिश से खेत में पानी आ गया. डैम व नदी में भी पानी दिखने लगा है. प्रमुख डैमों का जलस्तर में भी वृद्धि की संभावना है. वहीं बारिश की वजह से मोहल्ले व प्रमुख सड़कों के साथ गड्ढों में भी पानी भर गया है. जिससे आवागमन काफी कठिनाई उत्पन्न हो रही है.
कार्यपालक अभियंता को जल संचयन करने का निर्देश
डीएम निर्देश दिया गया कि सभी कर्यपालक अभियंता अपने स्तर से जल संचयन की योजना तैयार करें. यदि कोई भी बियर की स्थिति खराब है, तो उसका कार्यस्थापन कार्य कराने का प्रपोजल तैयार करें.
साथ ही जल संचयन के लिए नये चेक डैम का अपने स्तर से चयन कर उन्हें सूचित करें. सिंचाई प्रमंडल बिजिखोरवा अंतर्गत बदुआ व बेलहरना का पानी का लेवल 376.03 फीट है व इसका डेड स्टोरेज स्तर 370 फीट है.
यानि 6.03 फीट पानी डैम में पटवन के लिए पानी उपयोग में लाया जा सकता है. जो दो से तीन दिन तक पटवन का कार्य चल सकता है. बेलहरना डैम की आज स्थिति 432.09 फीट एवं डेड स्टोरेज लेवल 424.05 फीट है. यानि आठ फीट पानी का पटवन के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >