बारिश से खेत-खलिहान में आयी हरियाली, किसान झूमे

बांका : मानसून का लगातार अनुकूल असर दिख रहा है. प्रतिदिन जारी बारिश से किसान वर्ग में उदासी की छाया हटकर खुशी की लकीर खींच रही है. जून में मानसून से जबर्दस्त धोखा मिलने के बाद जुलाई राहत वाली दिख रही है. पहली जुलाई से कुछ न कुछ बारिश जरूर हो रही है. जबकि बीते […]

बांका : मानसून का लगातार अनुकूल असर दिख रहा है. प्रतिदिन जारी बारिश से किसान वर्ग में उदासी की छाया हटकर खुशी की लकीर खींच रही है. जून में मानसून से जबर्दस्त धोखा मिलने के बाद जुलाई राहत वाली दिख रही है. पहली जुलाई से कुछ न कुछ बारिश जरूर हो रही है. जबकि बीते तीन-चार दिनों से बारिश में तेजी आयी है. अबतक का सबसे अधिक बारिश इस मानसून में मंगलवार को रही. सुबह से लेकर देर रात तक बारिश होती रही.

जबकि बुधवार को बारिश की गति भी अच्छी रही. बारिश से सभी प्रखंडों के खेत-खलिहान में पानी नजर आया. इस बीच धनरोपनी की पहली तस्वीर भी आ गयी है. बेहतर बारिश से शंभुगंज अंतर्गत परमानंदपुर गांव में धान की रोपाई शुरू कर दी गयी है. बीते दिनों के आंकड़े की बात करें तो बिचड़ा का अच्छादन करीब 40 फीसदी के आसपास पहुंच गया है. एक-दो दिन के अंदर इसमें कई गुणा वृद्धि की संभावना है.
इस माह में मंगलवार आठ बजे तक कुल 94.84 एमएम बारिश हुई. जबकि बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक कुल बारिश 134 एमएम है. जबकि सामान्य वर्षापात 95.68 है. यानि सामान्य वर्षपात की तुलना अधिक मात्रा में बारिश हो रही है. जो खेती के लिए बेहतर संकेत दे रहे हैं. वहीं बुधवार को कुल बारिश 40 एमएम के करीब रही.
अबकी सप्ताह भी भारी बारिश की संभावना, केवीके ने जारी किया बुलेटिन अबकी सप्ताह भी मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. केवीके ने मौसम बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि तापमान में भी गिरावट आयेगी. साथ ही बारिश भी जमकर होगी. इसके साथ ही केवीके ने धान रोपाई की भी सलाह दी है. बताया गया है कि जिन किसानों का पौधा 21-25 दिन का हो गया है, वे जल्द रोपाई कर दें.
मौसम बुलेटिन ने मुख्य रूप से 10 से 14 जुलाई तक मौसम को लेकर संभावना जतायी है. इस दौरान न्यूनतम 24 व अधिकतम 31 डिग्री तापमान रहेगा. जबकि, 10 से 20 एमएम तक प्रतिदिन बारिश भी होगी. हालांकि, मौसम को देखकर किसान भी यही अनुमान लगा रहे हैं कि अभी बारिश होगी. जिससे बिचड़ा का काम पूरा हो सकता है.
बारिश अच्छी हो रही है. जल्द बिचड़ा अच्छादन का काम पूरा हो जायेगा. शंभुगंज में धान की रोपाई भी शुरू हो गयी है. जो किसान बिचड़ा तैयार कर लिये हैं, वे रोपायी प्रारंभ कर सकते हैं. अभी बारिश की संभावना दिख रही है.
सुदामा महतो, जिला कृषि पदाधिकारी, बांका
चार दिनों का वर्षापात
सात जुलाई 38.7
आठ जुलाई 59.15
नौ जुलाई 94.84
दस जुला 134.89

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >