जोगबनी : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन व अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियाड संघ सिंगापुर की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित स्कूल स्तरीय लिखित परीक्षा में स्थानीय जेनिथ स्कूल जोगबनी की छठी कक्षा की छात्रा खुशी कुमारी ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है. खुशी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कॉलरशिप की हकदार भी बनी है.
जेनिथ स्कूल जोगबनी की खुशी जिले में प्रथम

जेनिथ स्कूल जोगबनी की खुशी जिले में प्रथम
Copied link
जोगबनी : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन व अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियाड संघ सिंगापुर की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित स्कूल स्तरीय लिखित परीक्षा में स्थानीय जेनिथ स्कूल जोगबनी की छठी कक्षा की छात्रा खुशी कुमारी ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है. खुशी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त कर […]
स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पटना के बीआईए हॉल में पूर्व डीजीपी व शिक्षाविद सुपर 30 के अभयानंद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्माइल अहमद, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के एम गांधी तथा ऐलेन के गौरव तलवार की ओर से 46 छात्रों को 12000 रुपये का एक साल तक की स्कॉलरशिप दी गयी.
साथ ही गोल्ड मैडल और प्रमाणपत्र भी दिया गया. खुशी कुमारी की इस उपलब्धि पर स्कूल की चेयरपर्सन कविता खान तथा पूरे जेनिथ परिवार ने उन्हें ढेरों आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं दी हैं.