चांदन. चांदन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के भलूवाही गांव में शनिवार को सर्पदंश से बारह वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना को लेक मृत किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, भलुवाही गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का 12 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार घर के बगल में नल-जल योजना के तहत बनाए जा रहे जलमीनार के समीप दातुन कर रहा था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. गंभीर स्थिति में घरवालों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन लाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृत किशोर प्राथमिक विद्यालय भलुवाही के पंचम वर्ग का छात्र था. विद्यालय के शिक्षक कृष्णदेव भारती व अशोक तांती ने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए बताया कि मृत छात्र रंजीत कुमार पढ़ने में काफी मेधावी था.
सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, मचा कोहराम
चांदन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के भलूवाही गांव में शनिवार को सर्पदंश से बारह वर्षीय किशोर की मौत हो गयी.
