दिल्ली से अपहृत नाबालिग रजौन से बरामद, युवक व परिजन घर से फरार

बांका : दिल्ली पुलिस ने रजौन पुलिस के सहयोग से सोमवार को रजौन थाना क्षेत्र के कोढ़ली मोहनपुर गांव से अपहृत एक नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में लड़की का 164 के तहत बयान दर्ज कराया. साथ ही सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद लड़की को अपने […]

बांका : दिल्ली पुलिस ने रजौन पुलिस के सहयोग से सोमवार को रजौन थाना क्षेत्र के कोढ़ली मोहनपुर गांव से अपहृत एक नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में लड़की का 164 के तहत बयान दर्ज कराया. साथ ही सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद लड़की को अपने साथ दिल्ली ले गये. इस संबंध में दिल्ली के शालीमारबाग थाना क्षेत्र निवासी अपहृत लड़की की मां सिम्पी महतो पति बिठ्ठन महतो ने बताया कि छठ पूजा के बाद उनकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को रजौन थाना क्षेत्र के कोढ़ली मोहनपुर गांव निवासी सुलेख मंडल का पुत्र मनोहर कुमार व उनके परिवारजनों मे मिलकर अपहरण कर लिया था.
परिजनों के द्वारा लड़की की काफी खोजबीन की गयी. लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल पाया. इसके बाद दिल्ली के शालीमारबाग थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में मनोहर कुमार, उनका पिता सुलेख कुमार, मां सुठनी देवी, बहन मिलनिया व सजनिया, भागलपुर तीनपुलिया निवासी जीजा ठीला व मीनागढ़िया निवासी मन्नु आदि पर लड़की भगाने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि लड़की ने करीब 15 दिन पहले मां को फोन कर घटना की जानकारी देते हुये उन्हें लड़के के चंगुल से छुड़ाने की बात कही थी. इसपर मां ने पुत्री से हुई बात की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद दिल्ली पुलिस रजौन पहुंची और लड़की को सकुशल बरामद किया गया. इस दौरान लड़का व उनके परिजन घर छोड़कर फरार हो गये. इससे किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पायी.
मां ने बताया कि वे सपरिवार दिल्ली में घर बनाकर रहते हैं. पैतृक गांव भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला महेशखूंट है. जबकि अभियुक्त सुलेख मंडल भी सपरिवार दिल्ली में भाड़े के एक मकान में रहता है. उसका पैतृक आवास रजौन के कोढ़ली मोहनपुर है. इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली व स्थानीय पुलिस के द्वारा अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिसे बाद में दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >