लापता किशोर की हत्या कर शव फेंका

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत खरबाजोर गांव से पिछले पांच दिनों से लापता चौदह वर्षीय किशोर का क्षत-विक्षत शव सोमवार की सुबह कासमोह जंगल के रानी झरना पहाड़ से बरामद हुआ. मृतक की पहचान मंटू यादव (14) पिता दशरथ यादव ग्राम खरबाजोर के रूप में हुई है. वह गांव के ही […]

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत खरबाजोर गांव से पिछले पांच दिनों से लापता चौदह वर्षीय किशोर का क्षत-विक्षत शव सोमवार की सुबह कासमोह जंगल के रानी झरना पहाड़ से बरामद हुआ. मृतक की पहचान मंटू यादव (14) पिता दशरथ यादव ग्राम खरबाजोर के रूप में हुई है.

वह गांव के ही स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था. घटना की सूचना मिलते ही थाना के अवर निरीक्षक रामाशंकर प्रसाद यादव, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह व देवकुमार राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेजा. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को दिन के तीन बजे मंटू को उसका बहनोई राजेश यादव उर्फ घूंघरा यादव ग्राम लूल्हा-महकारा थाना बेलहर अपने साथ ले गया था. देर शाम तक मंटु का पता नहीं चलने पर खोजबीन शुरू की गयी. अगले दिन से ही बहनोई राजेश यादव भी फरार है. वह अपने घर भी नहीं पहुंचा है.

परिजनों को आशंका है कि मंटु की हत्या बहनोई ने ही कर दी है. मृतक मंटु की बड़ी बहन रेखा देवी की शादी पिछले वर्ष वैशाख महीना में लूल्हा-महकारा गांव के राजेश उर्फ घूंघरा यादव के साथ हुई थी. गत 14 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर मन्नत की पूजा करने रेखा व उसका पति दोनों खरबाजोर गांव आये थे. राजेश द्वारा रेखा की विदाई मांगे जाने पर परिजनों ने कहा कि दुल्हन का पहला होली मायके में ही होता है. होली के बाद ही विदाई होगी.

लापता किशोर की…
21 तारीख को राजेश अपने ससुराल से निकला और करीब तीन बजे दिन में वापस लौटा. छोटी साली प्रीति से मंटु के बारे में पूछा. फिर स्कूल में क्रिकेट खेल रहे मंटू का बैट-बॉल वहीं रखवा कर उसे अपने साथ ले गया. जंगल में लकड़ी चुनने वाले ग्रामीणों की सूचना पर पांच दिनों बाद सोमवार को खरबाजोर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कासमोह जंगल के रानी झरना पहाड़ से लापता मंटू का शव बरामद हुआ. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में मृतक के पिता दशरथ यादव के फर्द बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के लिये इस रहस्यमय हत्याकांड का उद्भेदन करना भी कड़ी चुनौती बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >