मंटु खैरा दस्ते का नक्सली नुनेश्वर राय गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पड़रिया जंगल से विस्फोटक पदार्थ बरामद नक्सली वर्दी का दो थान नया कपड़ा भी किया गया जब्त कटोरिया : पुलिस एनकाउंटर में मारे गये नक्सली एरिया कमांडर मंटु खैरा दस्ते का नक्सली नुनेश्वर राय पिता भगीरथ राय को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में उसके ही घर करमटांड़ से गिरफ्तार […]

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पड़रिया जंगल से विस्फोटक पदार्थ बरामद

नक्सली वर्दी का दो थान नया कपड़ा भी किया गया जब्त
कटोरिया : पुलिस एनकाउंटर में मारे गये नक्सली एरिया कमांडर मंटु खैरा दस्ते का नक्सली नुनेश्वर राय पिता भगीरथ राय को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में उसके ही घर करमटांड़ से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर ही करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में पड़रिया जंगल से मिट्टी के नीचे गाड़ कर रखा गया पंद्रह किलो अमोनियम नाइट्रेट (विस्फोटक पदार्थ) व दूसरे जगह से नक्सली वर्दी सिलवाने के लिये लाया गया
मंटु खैरा गैंग…
दो थान नया कपड़ा भी बरामद किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि नक्सली संगठन द्वारा किसी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की योजना बनायी गयी थी. इसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है. विशेष छापेमारी दल का नेतृत्व बेलहर पुलिस अनुमंडल (कटोरिया कैंप) के एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता कर रहे थे. इसमें आनंदपुर ओपीध्यक्ष रविशंकर कुमार, सूइया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर जीडी मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, आनंदपुर ओपी के सअनि पवन कुमार सिंह व एसएसबी टीम शामिल थे.
कटोरिया स्थित एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली नुनेश्वर राय हत्या के एक मामले में पिछले अठारह सालों से फरार था. उसके विरुद्ध आनंदपुर ओपी में कांड संख्या 58/2000 धारा 302, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा नक्सली गतिविधि व विस्फोटक सामग्री के मामले में आनंदपुर ओपी में दर्ज कांड संख्या 135/17 व 157/17 में भी हार्डकोर नक्सली नुनेश्वर राय वांछित नामजद अभियुक्त था.
जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार रह रहा था. प्रेस कांफ्रेंस में चांदन एसबीओ निरंजन सिंह भी मौजूद थे. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस गहन पूछताछ भी कर रही है. इस गिरफ्तारी को बांका जिला पुलिस बड़ी कामयाबी भी मान रही है. जिसमें सूइया कैंप के एसएसबी के अधिकारियों व जवानों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >