एक वर्ष से अधर में एमडीएम उठाव व वितरण की टेंडर प्रक्रिया

बांका : मध्याह्न भोजन योजना के तहत उठाव व वितरण का टेंडर बीते एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था. जिसकी वजह से समय पर विद्यालय में खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाती है. नतीजतन, बच्चों को समय पर भोजन के लाले पड़ जाते हैं. जानकारी के मुताबिक सभी 11 प्रखंडों में एमडीएम चावल […]

बांका : मध्याह्न भोजन योजना के तहत उठाव व वितरण का टेंडर बीते एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था. जिसकी वजह से समय पर विद्यालय में खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाती है. नतीजतन, बच्चों को समय पर भोजन के लाले पड़ जाते हैं. जानकारी के मुताबिक सभी 11 प्रखंडों में एमडीएम चावल का उठाव व वितरण के लिए संवेदक का चयन करना था. संबंधित विभाग की ओर से इसके लिए 31 मार्च 2017 को विधिवत टेंडर निकाला गया था.

आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2017 था. साथ ही 21 दिन के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात थी. परंतु 2018 का फरवरी बीतने को है, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पायी है. चिंता की बात यह है कि संबंधित विभाग भी इस विषय पर मौन बनी बैठी है. अलबत्ता, अनाज का उठाव व वितरण प्रभावित हो रहा है.

समय के साथ यह समस्या विकराल होती जा रही है. कई बार विभिन्न जगहों से बच्चों को समय पर भोजन नहीं मिलने से विरोध भी जताया जा चुका है. परंतु विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. यही नहीं अनाज नहीं मिलने की वजह से कई स्कूलों में भोजन भी ठप रहता है.

आरपी पुराने संवेदक के साथ अनाज का जैसे-तैसे कर रहे वितरण : टेंडर नहीं होने से सभी प्रखंडों में अनाज का उठाव व वितरण की कार्यप्रणाली प्रभावित हो गयी है. प्रखंड साधनसेवी तत्काल उठाव व वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. परंतु कई जगह से शिकायत आ रही है कि आरपी की आड़ में पुराने संवेदक ही काम कर रहे हैं. लिहाजा, अनाज उठाव व वितरण में हेराफेरी कर अपनी जेब भी गर्म करने की बात कही जा रही है.
दरअसल, संवेदक पर प्रखंड स्तरीय गोदाम से एमडीएम के अनाज का उठाव व संबंधित प्रखंड अंतर्गत सरकारी विद्यालय में वितरण करने की जिम्मेदारी होती है. इसके बदले प्रत्येक क्विंटल के हिसाब से 40 रुपये का भुगतान किया जाता है. एक प्रखंड के लिए एक ही संवेदक का चयन होना है. संवेदक की संख्या एक से अधिक होने से लॉटरी प्रणाली को अपनाया जाना है. परंतु फाइल ठंडे बस्ते में है.
उठ रहे सवाल
समय पर स्कूल में चावल की नहीं हो पा रही आपूर्ति
20 अप्रैल 2017 तक अंतिम आवेदन की तिथि थी निर्धारित
अंतिम तिथि से 21 दिन के अंदर होना था टेंडर
मांगा है मार्गदर्शन
एमडीएम चावल उठाव व वितरण के लिए संवेदक चयन के लिए राज्य से मार्गदर्शन की मांग की गयी है. जैसे ही मार्गदर्शन उपलब्ध हो जाता है. आगे की सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी.
मो इम्तियाज, डीपीओ, मध्याह्न भोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >