प्रेमी के घर पर कुछ पता नहीं चलने पर प्रेमिका ने थाना में दिया आवेदन
प्रेमी के घर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
कोलकाता से प्रेमी को खोजने आयी है प्रेमिका
बांका : अपने प्रेमी को खोजने के लिए बुधवार को बंगाल से एक शादी-शुदा प्रेमिका बांका पहुंची. जहां घंटों प्रेमी के घर पर हाय भोल्ट ड्रामा चलने के बाद प्रेमिका पुन: बांका महिला थाना पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अपने प्रेमी से मिलाने की गुहार लगायी. मालूम हो कि बांका थाना क्षेत्र के विषहरा गांव निवासी मुकेश कुमार यादव विगत कई वर्षों से कोलकाता में रखकर मजदूरी करता है. जबकि मुकेश का पत्नी विषहारा गांव में अपने दो बच्चे के साथ रहकर जीवन-यापन करता है. उधर कई सालों से कोलकाता में रहने के दौरान मुकेश ने कोलकाता हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के टालीगंज ओस्ताद आमिर खान मुहल्ला निवासी एक शादी-शुदा रतना यादव उर्फ रतना पुरकैट नाम की प्रेमिका के साथ शादी रचा लिया.
शादी करने के बाद कुछ माह तक दोनों प्रेमी-जोड़ा एक साथ कोलकाता में रहने लगा. लेकिन कुछ माह से दोनों में तकरार चलने लगा और मुकेश अपने प्रेमिका को बीना कुछ बताया कोलकाता से विषहारा गांव पहुंच गया. इसके बाद प्रेमिका रतना ने मुकेश से संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल पर काफी फोन लगाया. लेकिन उसने अपना फोन को बंद कर दिया था. इसके बाद प्रेमिका पूछते-पूछते बुधवार को बांका विषहारा गांव पहुंच गया. लेकिन रतना को देखकर मुकेश अपना घर से फरार हो गया.
इसके बाद घर में मौजूद मुकेश के पत्नी से रतना ने पूछताछ किया. जब रतना को प्रेमी के वारे में कुछ पता नहीं चला तो वो महिला थाना पहुंची और पुलिस को आवेदन दिया. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिये गये आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
