ज्येष्ठ गौरनाथ में बनेगा पुलिस पिकेट

निर्देश. आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने पुलिस लाइन व कार्यालय का किया निरीक्षण स्पीडी ट्रायल व पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित बांका : पुनसिया- जीतनगर मार्ग में लूट की घटना को रोकने के लिए भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने ज्येष्ठ गौरनाथ मंदिर के आसपास पुलिस पिकेट बनाने की हरी झंड़ी दे दी है. […]

निर्देश. आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने पुलिस लाइन व कार्यालय का किया निरीक्षण

स्पीडी ट्रायल व पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित
बांका : पुनसिया- जीतनगर मार्ग में लूट की घटना को रोकने के लिए भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने ज्येष्ठ गौरनाथ मंदिर के आसपास पुलिस पिकेट बनाने की हरी झंड़ी दे दी है. आइजी ने इसकी स्वीकृति बांका पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दी है. आइजी ने इस मामले में एसपी को शीघ्र ही पुलिस पिकेट खोलने की सभी जरूरी निर्देश भी दिये. मालूम हो कि आइजी मंगलवार को समुखिया मोड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. साथ ही वहां एक पुलिस सभा को भी संबोधित किया. जिस मौके पर आइजी ने कुक व सफाई कर्मी की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव राज्य को भेजने का बात कही.
आइजी ने कहा है कि 2016 से बुनियादी ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले महिला व पुरुष बलों को सीधे थाने में ड्यूटी पर लगायी जायेगी. ऐसे पुलिस बलों से अब कार्यालय का काम नहीं लिया जायेगा. आइजी ने बताया है कि कोर्ट से वारंट जारी होने पर पुलिस मुख्यालय को इसकी सही सही जानकारी नहीं मिल पाती है. इसको लेकर भी आइजी के निर्देश पर अब जिला में वारंटी की लेखा-जोखा व मॉनीटरिंग के लिए अलग से एक पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. आइजी के निरीक्षण के दौरान एसपी चंदन कुमार कुशवाहा, एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा, डीएसपी मुख्यालय डीएन पांडेय, एसडीपीओ एसके दास, बेलहर एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता व तीनों सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर के अलावे संबंधित विभाग के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
बदुआ जलाशय में सीआरपीएफ कैंप बनाने की कवायद तेज
बांका में अपराध में आयी है कमी
निरीक्षण के दौरान आइजी ने कहा कि बांका के अपराध में कमी आयी है. स्पीडी ट्रायल के तहत कई पेशेवर अपराधियों को कम से कम समय में सजा दिलायी गयी है. जो बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था का परिचायक है. आगे आइजी ने कहा कि जिले में नक्सलवाद पर भी काफी अंकुश लगा है. सीआरपीएफ के द्वारा कई संयुक्त कॉबिंग आॅपरेशन चलाया गया है. खासकर आंनदपुर, सूईया व बेलहर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है. साथ ही आइजी ने कहा है कि जिले के बेलहर स्थित बदुआ जलाशय के आसपास सीआरपीएफ का कैंप बनाने का एक प्रस्ताव विभाग को भेजी है.
परेड व स्पीडी ट्रायल के अधिकारी हुए सम्मानित
स्पीडी ट्रायल में बेहतर कार्य करने के लिए स्पीडी ट्रायल शाखा के 6 पुलिस कर्मी को आइजी ने नकद राशि देकर सम्मानित किया है. वहीं पुलिस लाइन में आइजी के समक्ष परेड करने वाले टुकड़ी व उनके सूबेदार घूसा मूंडा को भी उनकी सेवा पुस्तिका में सु- सेवांक दिया गया है. आइजी ने पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं की सभी अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारी को कई जरूरी निर्देश भी दिये. आइजी ने बताया है कि बांका पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर है. हाल के दिनों में अच्छे परिणाम मिल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >