लापरवाही. विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं स्कूल के विद्यार्थी
बांका : राज्य सरकार जहां स्कूली छात्र छात्राओं को कई तरह की योजनाओं का लाभ देने के लिए कृत संकल्पित है. वहीं शिक्षा विभाग व बैंक की शिथिल रवैया के कारण स्कूली छात्रों को नियत समय पर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला शिक्षा विभाग को करोड़ों की राशि तो जरूर भेज दी है. लेकिन जरूरी कागजात के चक्कर में करोड़ों की राशि बैंक की शोभा बड़ा रही है. शिक्षा विभाग के लाख चाहने के बावजूद भी बैंक के मनमाने रवैये के कारण छात्रों तक इनका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है. आलम यह है कि जिले में आज के तिथि में एक भी छात्र के खाते में एक रूपया भी नहीं पहुंच पाया है.
मालूम हो कि राज्य सरकार ने एक निर्देश जारी कर गत 15 जनवरी को साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना एवं प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की राशि की निकासी कर लाभुकों छात्र छात्राओं को लाभ देने की बात कही थी. जिसके अंतर्गत विभाग ने सक्रियता दिखलाते हुए तीनों योजना मद्य की राशि की निकासी के लिए कोषागार को सूची सौंपी है. लेकिन अभी भी आवंटित राशि के अनुसार कोषागार को सूची उपलब्ध नहीं हो पायी है.
करोड़ों की राशि में कुछ लाख की राशि ही विभाग के निर्देश पर कोषागार ने विभिन्न योजना मद्य की राशि संबंधित बैंक को उपलब्ध करा दी है. लेकिन बैंक के द्वारा लाभुक को भेजी जाने वाली राशि का आंकड़ा शून्य है.
विद्यार्थी प्रोत्साहन में विभाग से 2750000 रूपया आवंटित हुई है लेकिन जिला द्वारा यह राशि उपावांटित नहीं की गयी है.
कहते हैं अधिकारी
छात्रों को विभिन्न योजना मद्य की राशि वितरित करने के लिए कड़ा निर्देश जारी किया गया है. जिला को प्राप्त राशि में से कोषागार के द्वारा विभिन्न बैंकों को भेजी गयी है. राशि निकासी की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक चलेगी. सभी लाभुकों को सरकारी योजना का लाभ दिया जायेगा. जो प्रक्रियाधीन है. आगे उन्होंने लाभुकों के खाते में पैसा नहीं भेज पाने के लिए बैंक को जिम्मेदार बताया.
अनिल कुमार शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका
मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना
कोटि जिला को आवंटित राशि कोषागार से निकाली गयी राशि लाभुक के खाते में दी गयी राशि
बालक सामान्य 16662500 5387500 00
बालक एससी व एसटी 4560000 1505000 00
बालिका सामान्य 17232500 6005000 00
बालिका एससी एसटी 4382500 1557500 00
मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना
कोटि जिला को आवंटित राशि कोषागार से निकाली गयी राशि लाभुक के खाते में दी गयी राशि
बालिक सामान्य कक्षा 9 व 10 13726000 315000 00
बालिका एससी, एसटी 9 व 10 3078000 992000 00
बालिका कक्षा 11 व 12 8779000 691000 00
प्रोत्साहन छात्रवृत्ति राशि-
कोटि जिला को आवंटित राशि कोषागार से निकाली गयी राशि लाभुक के खाते में भेजी गयी राशि
बालक छात्रवृत्ति 1392300 00 00
बालिका छात्रवृत्ति 2813400 00 00
प्रोत्साहन बालिका सामान्य 1510000 170000 00
प्रोत्साहन बालिका पिछडा वर्ग 2 5740000 440000 00
